भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के उप सचिव निठाली राम ने सोमवार को चतरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। दिव्यांगजनों की सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम रामगढ़ के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी, विद्यालय के कक्ष व दिव्यांगजन के लिए निर्मित शौचालय की साफ-सफाई को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। शौचालय को पूर्ण रूप से दिव्यांगजन हितैषी बनाने को कहा।
उन्होंने ग्राम पंचायत रामगढ़ के ग्रामीणों और दिव्यांगजनों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम स्थल पर बीडीओ चतरा दिनेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या कुमार, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।