फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडरों की करें पर्याप्त व्यवस्था

विज्ञापन
लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने एल-1 व एल-2 अस्पताल परिसर प्रवेश व निकास द्वार के अलावा मरीजों के वार्डों की सीसी कैमरे से निगरानी करने और ऑक्सीजन सिलिंडरों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कोविड-19 एल-1 व एल-2 अस्पताल का जायजा लेने के बाद कोविड अस्पताल परिसर में ही अधिकारियों के साथ ही मुहैया करायी जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के नियमित देखभाल करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी लाई जाए ब्लड कलेक्शन की संख्या बढ़ायी जाय। एक्टिव मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाए। साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने संक्रमित मरीजों का कवरेज टाइम यानी अस्पताल में भर्ती कराने की टाइमिंग बेहतर बनाने को कहा। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एस.के. उपाध्याय, सीएमएस डॉ. बी0पी0 गौतम, डॉ. पी.के. सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें