मकर संक्रांति पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजार में लाई, चूरा और नए गुड़ की दुकानें सज गई हैं।
मकर संक्रांति पर लोग सुबह स्नान ध्यान करने के बाद ब्राह्मणों को खिचड़ी का भोज कराएंगे और फिर उन्हें दान देंगे।
कनहर नदी के तट पर विण्ढमगंज और दुद्धी के बीच में मेले का आयोजन भी होगा।
यह मेला ठेमा नदी और कनहर नदी के संगम स्थल पर प्रतिवर्ष लगाया जाता है। इसी तरह कोन में कुड़वा गांव के पास पांडू नदी पर मेले का आयोजन किया गया है।
इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इन नदियों के संगम तट पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु ब्राह्मणों को दही-चूरा का भोज कराकर तिल दान करेंगे। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर भी बच्चों में उत्साह रहा। बच्चे पतंग की दुकानों पर तरह-तरह के पतंग और मंझे खरीदते नजर आए।