फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मिलंे आरक्षणः विजय

Tue, 13 Jan 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अनुसूचित जनजाति जागृति मंच के बैनर तले आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन


 प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य की चुनाव में आरक्षण दिए जाने की मांग की। इस दौरान डीएम कार्यालय को राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक विजय सिंह गौड़ ने कहा कि सोनभद्र के साथ 14 जिलों में निवासरत जनजाति वर्ग के लोग विगत दो पंचायती चुनावों में चुनाव लड़ने से वंचित हैं।
विज्ञापन


कहा कि पूर्व में आदिवासियों ने कई बार जिला प्रशासन और शासन को चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने के बाबत मांगपत्र दे चुका है लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया है। इस मौके पर जिला संयोजक उमाशंकर सिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष रमाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें