फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर में पांच दुकानों में आग से बड़ी क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके के राजीव गांधी मार्केट (पीडब्ल्यूडी मोड़) पर स्थित दुकानों में रविवार आधी रात भड़की आग से व्यापारियों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद पहुंचे दमकल कर्मी दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। कोरोना कर्फ्यू के चलते बंद दुकानों में रात 12 बजे के बाद आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

आग से चार दुकानें पूरी तरह जलकर गईं जबकि पांचवीं दुकान को आंशिक क्षति इसलिए पहुंची कि शटर तोड़कर मौजूद सामान व उपकरण बाहर निकाल लिए गए। इस घटना में पान गुटखा के थोक व्यापारी सत्येंद्र कुशवाहा की दुकान सहित विकास कुमार की स्टेशनरी शॉप व आधार एटीएम, विष्णु केशरी की गुटखा पान दुकान, राजदेव के फल गोदाम में मौजूद लाखों का सामान जल गया। शशि शर्मा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था लेकिन दुकानदार व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने शटर तोड़ कर सामानों व उपकरणों का जलने से बचा लिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शुरूआती जांच में घटना के पीछे बिजली की कटियामारी उजागर हुई है। किसी स्थान पर शार्ट सर्किट के बाद आग बेकाबू हो गई।
दो साल पहले जली थीं सात दुकानें
जिस जगह पर रविवार रात आग लगी वहां दो साल पहले भी अगलगी की बड़ी घटना हो चुकी है। साल 2019 के 21 मार्च की रात भड़की आग से महेंद्र गुप्ता की दुकान सहित एक ब्यूटी पार्लर शॉप, राजदेव का फल गोदाम व सतेंद्र आदि सहित सात लोगों की दुकानें जल गईं थी।
विज्ञापन

बंद दुकानों में नहीं थी बिजली सप्लाई
आग से तबाह हुई दुकानों के संचालकों का दावा है कि उनकी दुकानें लंबे समय से बंद थी और बिजली सप्लाई नहीं थी। ऐसे में आग कैसे लगी इसकी जांच होनी चाहिए। पीड़ित दुकानदारों ने दो साल के अंदर दोबारा हुई घटना पर भी सवाल उठाए व प्रशासन से मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें