सोनभद्र। जिले में कोरोना की चेन टूटने लगी है । पिछ्ले 24 घंटे के दौरान सिर्फ 17 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभागी की टीमें मरीजों को दवाएं मुहैया करा दी है। प्रशासन की ओर से मरीजों के घरों के आसपास बैरिकेडिंग कराई जा रही है। जिला प्रशासन कोरोना से लोगों को निजात दिलाने के लिए हरसंभव मदद कर रहा है। जागरूकता अभियान चलाया रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन कर्फ्यू का पालन कराने में जुटी है। इसी का परिणाम है कि कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। अस्पतालों में कोविड मरीज काफी कम भर्ती है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सिर्फ 17 कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना मरीजों के घर जाकर उनके पल्स, ऑक्सीजन आदि की जांच करने के बाद दवाएं उपलब्ध कराते हुए आइसोलेट कर दिया है। कहा कि मरीजों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया गया है, ताकि तबीयत बिगड़ने पर वे सूचना दें सकें। संवाद