फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में भीषण हादसा: बरात से लौट रहे तीन लोगों की मौत, पांच घायल, जायलो पलटने से हुआ हादसा

Sat, 25 Apr 2026 09:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में शनिवार तड़के भीषण हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच की हालत गंभीर है। हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में जायलो पलटने से हुआ। 
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में जायलो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी लोग बरात से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन


वाहन संख्या यूपी 64 एल 0055 (जायलो) से सवार लोग ग्राम खलियारी बैनी रायपुर से बरात में शामिल होकर ग्राम कन्होरा (थाना चोपन) लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे लोढ़ी में एआरटीओ कार्यालय के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मऊ में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों की मौत...मची चीख-पुकार, बेटी की शादी से घर लौट रहा था परिवार
विज्ञापन


हादसे में दिलीप पासवान (22), नीतीश यादव (27) और जितेंद्र साहनी (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश (17), इंद्रेश (14), पंकज (18), छोटेलाल साहनी (32) और सुग्रीव (27) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल करा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें