हादसे के बाद हाइवा चालक और खलासी वाहन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने में पुलिस और राहत दल को तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की सहायता से वाहनों को हटवाने का कार्य शुरू किया। मार्ग बाधित होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल वीरेंद्र सिंह सहित हाइवा चालक व खलासी को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन ने यातायात सुचारू करने के लिए राहत कार्य तेज कर दिया है।