फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पति : तड़पा-तड़पा कर ली पत्नी की जान, सिर कूचा फिर गला दबाया; खाैफनाक वारदात में दोस्तों ने भी दिया साथ

Fri, 24 Jan 2025 07:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी के सोनभद्र में बीते 18 जनवरी को पड़रक्ष गांव के एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। उसके पिता ने दामाद पर आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के पड़रक्ष गांव के जंगल में 18 जनवरी को बरामद विवाहिता के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पति ने ही फोन कर विवाहिता को घर से बुलाया था। फिर जंगल में ले जाकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी नृशंस तरीके से हत्या कर दी।

विज्ञापन




पहले पत्थर पर सिर पटका, फिर उसका गला दबा दिया। पुलिस ने घटना में शामिल समेत तीनों आरोपियों को हर्रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने मीडिया को बताया कि 18 जनवरी को पड़रक्ष के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला था। तीन दिन बाद 21 जनवरी को उसकी पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के बजरमरवा गांव निवासी निहोरा राम ने अपनी बेटी अनूपा कुमारी (20) के रूप में की।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले का किया खुलासा
अपने दामाद राजू रंजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। अनूपा और उसके पति राजू रंजन के फोन कॉल की डिटेल खंगालते हुए घटना में राजू उसके दोस्त कोन के बहुअरा निवासी दीपक कुमार शर्मा और पीयूष शर्मा की संलिप्तता सामने आई।

शुक्रवार को तीनों को हर्रा गांव के पास से प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में राजू रंजन ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया था। इस कारण उसने अनूपा को मायके भेज दिया। वहां जाने के बाद उसे बिना बताए वह आर्केस्ट्रा में जाने लगी थी, जिससे वह काफी क्षुब्ध था। इससे नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई।

आठ जनवरी को उसे घर से बुलाया और फिर लिफ्ट लेकर पड़रक्ष पहुंचा। दीपक और पीयूष भी वहां आ गए। तीनों ने मिलकर अनूपा की हत्या की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता के अलावा चौकी प्रभारी बागेसोती वंश नारायण राय, चकरिया मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज खान, मुकेश कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें