घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे ने गुरुवार को घाघर मुख्य कैनाल के जर्जर 11 पुलों के नवनिर्माण की आधारशिला रखी। इन पुलों के बनने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। पुलों के जर्जर होने से बड़े वाहन पार नहीं हो रहे हैं।
विधायक ने कहा कि भरूहा, खैराही, खैरवा, सिरसिया, केकराही, शिवखरी, तिनताली, अमोखर समेत अन्य गांवों में घाघर मुख्य कैनाल पर जर्जर हो चुके पुलों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। बताया कि पुल की चौड़ाई करीब 12 फीट है। पुल से ट्रक, बस समेत अन्य बड़े वाहन आसानी से क्रास हो सकेंगे। घाघर मुख्य कैनाल पर बने अधिकांश पुल ध्वस्त और जर्जर हो चुके हैं। इन पुलों के निर्माण से लोगों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।
इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार, सहायक अभियंता ओम प्रकाश पांडेय, बीके मिश्रा, जेई साहिद हुसैन, राजेश पांडेय, सपा के विस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, गोविंद पांडेय, अनुरुद्ध यादव मौजूद रहे।