सोनभद्र। शक्तिनगर एनटीपीसी में कार्यरत एक अधिकारी पर उसकी ही नौकरानी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि वह विद्युत बिहार काॅलोनी में रहने वाले अधिकारी के घर में काम करती थी। करीब छह माह काम करने के बाद 28 जुलाई की रात आठ बजे अधिकारी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। तब उसने लोकलाज के डर के किसी से शिकायत नहीं की और काम छोड़ दिया। इसके कुछ दिनों के बाद वह सीएसआर से संचालित एक विद्यालय में नौकरी करने लगी। बाद में जब आरोपी को जानकारी हुई तो वह स्कूल प्रबंधन से मिला और दबाव उसे वहां से भी हटवा दिया। अब उसकी ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से भी न्याय की गुहार लगाई है।
कोट
मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, सीओ पिपरी।