फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप का जीवन संघर्षों से भरा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उर्जांचल में शनिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप की 479 वी जयंती वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता व कोरोना योद्धाओं के सम्मान के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आरडी सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता कृष्णा सिंह, संजीव सिंह, नितेश सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, राजन सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष से भरा रहा पर उन्होंने कभी हार नही मानी आज हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर विश्व भर में फैले कोरोना रूपी महामारी को जड़ से मिटाना है। इस दौरान कोरोना वायरस की रोकथाम में योद्धाओं की तरह डटे अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह, रेनुसागर चौकी प्रभारी कुमार संतोष, बीना चौकी प्रभारी अभिनव वर्मा, दीवान सतीश सिंह, चिकित्सक आरएन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आरजी खंडेलवाल, केसी जैन आदि को अंग वस्त्र व फूल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभय सिंह राजपूत, निशांत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, अखिलेश सिंह, अजय सिंह, कुंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें