फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी सीएचसी में ब्लड बैंक शुरू, विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। लंबे इंतजार के बाद दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनकर तैयार ब्लड बैंक का शनिवार को शुभारंभ कर दिया गया। अब दुद्धीवासियों को ब्लड बैंक की सौगात मिल गयी है। इससे अब खून के कमी से मरने वालों की संख्या कम हो जाएगी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो व मुख्य चिकित्साधिकारी एसके उपाध्याय ने सर्वप्रथम दुद्धी सीएचसी स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद ब्लड बैंक का शुभारंभ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि दुद्धी ब्लड बैंक के निर्माण में पूर्व जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल का बहुत बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन

जिस समय यह ब्लड बैंक निर्मित हुआ तो उन्होंने कहा कि अब दुद्धी की जनता को ब्लड की कमी से कही भी बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान कर इस महादान में योगदान दे। इस महादान के लिए बस आपको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी आना होगा। ब्लड बैंक के शुभारंभ के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी, ग्राम विकास के सचिव अभय सिंह, नयन कुमार ने रक्तदान कर ब्लड बैंक के रक्तकोष में रक्त दिया। इस मौके पर दुद्धी एसडीएम सुशील कुमार यादव, दुद्धी चिकित्सा अधीक्षक मनोज एक्का, डॉ. प्रकाश जायसवाल, डॉ. विनय श्रीवास्तव, लैब असिस्टेंट सौरव पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह लैब टेक्नीशियन सीताराम, विधायक पीआरओ अरुण ताड़े आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें