सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला की तरफ से सोमवार को नगर स्थित राजस्थान भवन में श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती मनाई गई। अग्रसेन महाराज जी की पूजन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सोनभद्र शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन अग्रवाल और अग्रहरी समाज के लोग महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा था कि उनके राज्य में कोई बसना चाहता है तो उसे प्रत्येक व्यक्ति की ओर से एक ईंट मकान के लिए और एक मुद्रा व्यापार के लिए देना चाहिए। सोन महिला शाखा कोषाध्यक्ष अनीता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन हमेशा ही लोकतांत्रिक व्यवस्था और समानतावाद के पोषक रहे। उनके जीवन के मूल रूप से तीन आदर्श थे लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता एवं सामाजिक समानता। कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि कार्यक्रमों के इसी क्रम में एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप मनाया जाएगा। इस दिन जिला संयुक्त रक्तकोष चिकित्सालय में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कनोडिया पंकज कनोडिया, विमल अग्रवाल, राकेश जालान, रमेश गोयल, शिखर केडिया, विकास चौधरी, मोंटी थर्ड, सौरभ चौधरी, अर्पण बंका, शुभम अग्रवाल, सुयश कानोडिया, संस्कार कानोडिया आदि रहे।