अग्रवाल समाज सोनभद्र की ओर से राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ बाटिका में श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती समारोह में सोमवार को आयोजित की गई।
इसमें मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे।
उन्होंने एक मुद्रा और एक ईंट के सिद्धा़ंत को लागू कर हर व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलवाया। ऐसे में महाराजा अग्रसेन के मार्ग पर चल कर ही हम उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं।
उन्होंने समाज के युवकों से दुर्व्यसनों से दूर रहने को कहा। कहा कि देश के विकास में अग्रवाल समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने समाज में आई वकृतियों की चर्चा करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों को देश में आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। समाज के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने केंद्र सरकार से महाराजा अग्रसेन के नाम पर एक रेलगाड़ी चलाने की मांग की।
इस मौके पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनुष्का जालान प्रथम, शुभ अग्रवाल द्वितीय और ऋषभ जैन तृतीय स्थान पर रहे । इसी प्रकार से दिव्या जालान प्रथम, नैतिक गर्ग द्वितीय और अक्षरा जालान तृतीय स्थान पर रही।
नृत्य प्रतियोगिता में अंजली जैन प्रथम और अनन्या केडिया द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि रिद्धी अग्रवाल प्रथम, खुशबू जैन द्वितीय और सिद्धी जालान तृतीय स्थान पर रही।
वहीं स्तुति केडिया प्रथम, नेहा केजरीवाल द्वितीय और कृति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। बौदिग्धक प्रतियोगिता में तनीषा गर्ग और आशीष केडिया प्रथम, हिमांशु केजरीवाल द्वितीय और कीर्ति जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह को हरीश अग्रवाल और डॉ. वीरेंद्र प्रकाश सिंघला, महामंत्री विनोद केडिया एवं सुबोध अग्रवाल ने भी संबोधित किया। संचालन विमल जालान ने किया।
इस मौके पर धर्मराज जैन, पवन जैन, पुनीत जैन, गणेश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनुज केडिया, संजय अग्रवाल, कृष्ण कुमार जालान, विनोद झुनझुनवाला, शिव सांवरिया, दामोदर झुनझुनवाला आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के स्त्री पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।