प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की तरफ से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। सोनभद्र से कुंभ स्पेशल ट्रेन 26 जनवरी से 28 जनवरी तक अगोरी खास रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सोनभद्र के स्टेशन अधीक्षक राममनि सारस्वत ने बताया कि रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन शाम छह बजे के बाद अघोरी खास रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन चलेगी। जो प्रयागराज जंक्शन तक जाएगी।