फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित आशा और एएन? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सोनभद्र इकाई के तत्वावधान में सोमवार को सीएचसी परिसर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मौजूद आशाओं, एएनएम और ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया गया और उनसे ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कहा गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मुन्नाप्रसाद ने बताया कि जनसामान्य को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। कहा कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों के उपचार और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए शासन द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर जिला चिकित्सालय और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी अस्पतालों में भी पीड़ित को उपचार व काउंसिलिंग की सुविधा दी जाएगी। शिविर में डॉ. पल्लवी, डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. शिवेंद्र बिसेन व डॉ. गौरव सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य से सम्बंधित तथ्य प्रस्तुत किए और बताया कि लक्षणों के जरिए मानसिक कमजोरी व बीमारी का पता लगाया जा सकता है।चिकित्सकों ने मानसिक स्वास्थ्य कमजोर होने या मानसिक बीमारी के लक्षण और उपचार पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आभा पटेल, अंजू देवी, बेबी रानी, विमलावती, बेबी पटेल, सरोज, गंगाजली देवी, सीमा गिरि इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें