फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 26 Dec 2022 09:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। आरोप लगाया है कि मचबंधवा गांव निवासी सुनील कुमार ने छह अगस्त को उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मचबंधवा गांव निवासी सुनील कुमार ने छह अगस्त को उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसका उत्पीड़न करता है। धमकी से आजिज होकर महिला ने पति को जानकारी दी। पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर शनिवार की रात आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें