वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पेटराही गांव के रहने वाले राधेश्याम ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से पड़ोसियों पर पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 21 दिसंबर की सुबह उसकी पत्नी घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति वहां पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों आरोपित उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने महिला आयोग से मामले की जांच कराते हुए आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस तरह से कुल 10 मामले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के समक्ष सुनवाई के लिए आए। एक-एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित की।