फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रात में पत्थर खदानों में चल रहीं मशीनें, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले का बिल्ली मारकुडी खनन क्षेत्र कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यहां तमाम मानकों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में पत्थर खदानों में खनन जारी है। खदानों में गरज रही मशीनाें को लेकर स्थानीय लोगों ने उचाधिकारियों से शिकायत की है। इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये शनिवार रात के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खनन मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे हर साल पत्थर खदानों में हादसे होते रहते हैं। स्थिति यह है कि मनाही के बावजूद ओबरा तहसील क्षेत्र के कई पत्थर खदानों में रात में खनन धड़ल्ले से कराया जा रहा है। इससे जुड़े लोगों में प्रशासन और पुलिस का डर खत्म हो चुका है। यहां रात के अंधेरे में खनन के लिए सैकड़ों लाइटों का प्रबंध किया गया है। पिछले कुछ महीनों में शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से पट्टाधारकों के हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ विभागीय जिम्मेदार बेखबर हैं। स्थानीय लोगों ने एक पत्थर खदान का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री कार्यालय, एडीजी जोन, डीएम,एडीएम सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। लोगों ने शिकायत में कहा है कि पूरी रात मशीनें गरजती हैं। मामला संज्ञान में होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। रात में खनन से हादसों के खतरे के साथ ही अक्सर लोगों की नींद खुल जाती है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर जिम्मेदार मौन हैं। अंधेरे में लाइट की रोशनी में खनन कार्य किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, मामले में शिकायत का संज्ञात लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसमें एसपी की ओर से सीओ ओबरा हर्ष पांडेय को एसडीएम ओबरा और खनन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें