फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सिर्फ एक बार मिलेगा ओटीएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की है। इसके तहत वर्ष 2023 में पंजीकरण कराने के बाद डिफाल्टर हुए उपभोक्ताओं को सिर्फ एक किस्त में संपूर्ण बकाया राशि जमा करने का लाभ मिलेगा। घरेलू उपभोक्ता 10 किस्त और अन्य श्रेणी के उपभोक्ता चार किस्त में भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक तीन चरणों में लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को विलंबित भुगतान पर छूट प्रदान करना और लंबित बकाया राशि का निपटारा करना है। जिले में बिजली विभाग के एक लाख 30 हजार 562 उपभोक्ता बकायेदार हैं। इन पर 135 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए कार्पोरेशन की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान मूल बकाये का 30 फीसदी अनिवार्य रूप में जमा करना होगा। निगम के अधिकारियों की मानें तो योजना में शहरी क्षेत्र के दो किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ता, जो पिछले साल एकमुश्त समाधान योजना में डिफॉल्टर हो चुके हैं, उन्हें केवल एकमुश्त भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। जिले में एक लाख रुपये से अधिक बिल के 14356 उपभोक्ता बकायेदार हैं।
ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
एकमुश्त समाधान योजना 15 दिसंबर से शुरू की गई है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद योजना का दूसरा चरण एक जनवरी से 15 जनवरी तक और तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। ओटीएस का लाभ लेने के लिए पंजीकरण के समय उपभोक्ता को 30 सितंबर 2024 तक के मूल बकाए का कम से कम 30 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य है। शेष बकाए पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) में छूट दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को पंजीकरण के बाद भुगतान के लिए दो विकल्प मिलेंगे। पहला होगा एकमुश्त भुगतान जिसमें अधिकतम छूट का लाभ मिलेगा। दूसरा भुगतान जिसमें किश्तों में भुगतान होगा। इसमें घरेलू उपभोक्ता 10 किश्तों में और अन्य श्रेणी के उपभोक्ता चार किश्तों में भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


बिजली बिल के बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना एक अवसर है। वह छूट पर बकाया जमा कर सकते हैं। बकायेदारों को नियमानुसार ओटीएस का लाभ दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। - इं.एके सिंह, एक्सईएन बिजली- राॅबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें