आक्रोश जता रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया गया। इस दौरान नाराजगी जता रहे लोगों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोंकझोंक की स्थिति। प्रकरण में युवक के पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब अमित कुमार पटेल (39) निवासी राजकिशन बस्ती अपने चचेरे भाई राहुल राज (25) के साथ घर के लिए जा रहा था। वह जैसे ही पीब्डल्यूडी मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचा, दुद्धीचुआ की तरफ से कोयला लेकर आ रहे ट्रक पर लदा बड़े साइज का कोयला पत्थर उसके उपर जा गिरा।
इससे जहां अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक की गति बढ़ाकर भाग खड़ा हुआ। अमित खड़िया सीएचपी में स्टार ओएंडएम कंपनी में संविदा कंपनी के रूप में कार्यरत था। जैसे ही लोगों को हादसे की खबर मिली, हाइवे पर उतर आए और नाराजगी जताते हुए आवागमन ठप कर दिया।
रात साढ़ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने थाने के सामने से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सवाल उठाए। कहा कि नियमानुसार शाम छह बजे के बाद कोयले की लोडिंग नहीं होनी चाहिए। जिस आकार का कोयले का पत्थर गिरा, उस पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। घटना को लेकर कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। मनमाने तरीके से कोयला ट्रांसपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की आवाज उठाई।
बीना चौकी इंचार्ज लोगों को समझाने पहुंचे तो उसने तीखी नोंकझोंक हो गई। इसके बाद वहां प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येंद्र राय पहुंचे। देर तक चली वार्ता के बाद किसी मामला शांत हुआ। तब जाकर रात एक बजे के करीब आवागमन पूरी तरह सामान्य हो गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शक्तिनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।