फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और इलाहाबाद की टीमें रहीं विजेता

Wed, 26 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनसीएल के सिंगरौली मुख्यालय स्थित स्टेडियम में बुधवार को 11वीं अखिल भारतीय स्व. राजन मैथ्यू वार्षिक महिला हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) केपी वेंकटेश्वर राव बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि निदेशक (तकनीकी संचालन) गुणाधर पांडेय, कोर ग्रुप सदस्य अशोक दूबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बाल को स्टिक किक मारकर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नॉकआउट आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच (पहले क्वार्टर फाइनल) में स्पोट्र्स हॉस्टल लखनऊ की टीम ने पश्चिम बंगाल कोलकाता को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद ने पूर्व मध्य रेलवे धनबाद को टाइब्रेकर तक चले मुकाबले में 3-2 से हराया। प्रतियोगिता के बाकी दो क्वार्टर फाइनल गुरुवार को, दोनों सेमीफाइनल शुक्रवार को और फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण)  एजे रेड्डी ने बताया कि 29 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर की कुल आठ टीमें हिस्सा लें रही हैं। इसमें स्पोट्र्स हॉस्टल लखनऊ, पश्चिम बंगाल कोलकाता, उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद, पूर्व मध्य रेलवे धनबाद, स्पोट्र्स हॉस्टल उड़ीसा, स्पोट्र्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया भोपाल, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल और भिलाई स्टील प्लांट की टीमें शामिल हैं। फाइनल में एनसीएल की निदेशक (कार्मिक) शांति लता साहू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें