फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरमौरा में दूसरे दिन चोरी से भय

Wed, 26 Aug 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। चोरों ने एक बार फिर उरमौरा गांव में अब्दुल रऊफ खां के घर से हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। चोर घर में रखा बक्शा उठाकर गांव के पंचायत भवन के पास ले गए और वहां उसमें से जेवरात और नकदी निकालकर शेष सामान छोड़ गए। कोतवाल केडी यादव ने बताया कि रात में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को गांव से ही पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी रऊफ खां के घर में गेट की दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोरों ने घर से बक्शा निकाला और उसे लेकर बाहर अन्य साथियों की मदद से भेज दिया। कुछ चोर अंदर ही थे और अन्य सामान तलाश रहे थे। इसी बीच, रऊफ के पुत्र मिकाइल को कुछ आहट लगी तो उसने शोर मचाना शुरू किया। इस पर चोर दीवार फांदकर फरार हो गए। चोर बक्शे में रखे सोने के टप्स, नथिया, मंगलसूत्र, हाथ का छल्ला, चांदी की करधनी और करीब दस हजार रुपये नकद ले गए। रऊफ के बेटे जिबराइल खां ने बताया कि रात में ही उरमौरा ढाबे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को मिकाइल ने चोरी की सूचना दी गई। पिकेट सिपाहियों ने गांव के गोदाम रोड से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। उधर सुबह करीब नौ बजे चोरी गया बक्शा उरमौरा गांव के पंचायत भवन के पीछे एक व्यक्ति के खेत में मिला। कोतवाली के एसआई शशिभूषण यादव ने भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
उधर, कोतवाल कपिल देव यादव ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर अब तक हुई चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है। सोमवार की रात चोरों ने उरमौरा गांव में ही इकबाल अहमद के घर से हजारों रुपये के सामान और नकदी की चोरी       की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें