फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लगाए जा रहे एलटी फ्यूज, लोड बढ़ने पर नहीं जलेंगे ट्रांसफाॅर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों पर एलटी फ्यूज लगाए जा रहे हैं। इससे एलटी लाइनों में फाल्ट आने या ओवरलोड होने फ्यूज उड़ जाएगा, जिससे ट्रांसफार्मर जलने से बच जाएंगे।
विज्ञापन


100 केवीए से ऊपर के ट्रांसफाॅर्मर पर टेललेस फ्यूज यूनिट और 100 केवीए से नीचे के ट्रांसफाॅर्मर पर एलटी फ्यूज बॉक्स लगाए जा रहे हैं। नगर में जल्द 29 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
पिछले वर्ष बिजली निगम ने 6 नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए हैं और 6 ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता भी बढ़ाई है। नगर पंचायत ने दो ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर भी दिए हैं, जिससे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने पर वहां बिजली व्यवस्था तत्काल बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन



सभी ट्रांसफाॅर्मरों पर एलटी फ्यूज लगाए जा रहे हैं। इससे ट्रांसफाॅर्मर जलने से बचेंगे। लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। साथ ही नगर में 28 नए ट्रांसफाॅर्मर आने वाले हैं। इससे उपभोक्ताओं को और सहूलियत होगी। - अतीक उर रहमान, एसडीओ विद्युत वितरण खंड पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें