फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीएल के फाइनल में हुआ कांटे का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। लक्ष्मणपुर प्रीमियर लीग (एलपीएल) द्वारा लक्ष्मणपुर में आयोजित क्रिकेट कप 2021 प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। राजगढ़ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मोहिनी को चार रनों से हराया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया गया। शनि करवाल मैन ऑफ द मैच, जबकि विक्रांत करवाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

मोहिनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। राजगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाए। जिसमें शनि करवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन की पारी खेली। विक्रांत ने 32 रन और परवल जायसवाल ने 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबाब में उतरी मोहिनी की टीम ने शुरुआती झटके के बाद 15 ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाकर मैच हार गई। राजगढ़ के शनि करवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विक्रांत करवाल (272 रन, 10 विकेट) मैन ऑफ द सीरीज बने। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा नेता जयप्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय ने विजेता टीम राजगढ़ को ट्राफी व 11 हजार रुपये प्रदान किया, वहीं उपविजेता टीम मोहिनी को ट्राफी व सात हजार रुपये दिया। मैन ऑफ द सीरीज विक्रांत करवाल को मोबाईल दिया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, प्रदीप तिवारी, प्रशांत, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, एसडीओ अमित कुमार गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, अमरेश पांडेय, उमाशंकर दूबे, राजकुमार यादव, पंकज पाठक, रविशंकर दुबे, ओम प्रकाश दुबे, शिवप्रसाद गुप्ता इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें