केकराही। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक दल विभाग की ओर से शुक्रवार को मिनी खेल स्टेडियम कठपुरवा में युवक और महिला मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित किया गया। मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने 135 युवक दल और 145 महिला दल को खेल सामग्री बांटी। युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा ने स्वागत किया। युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य, विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य आदि रहे। विधायक ने आठ ब्लॉकों के युवक युवतियों को खेल सामग्री बांटी। खेल सामग्री में चार वालीबाल, चार फुटबॉल, दो नेट, दो स्टैंड, एक पंप दिया गया। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, मनीष मिश्र, चंद्र भूषण सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्य, चंद्र ब्रह्मा नंद मौर्य, चंद्र भूषण यादव, छोटू पटेल, वीरेंद्र कुमार, महफूज खां, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।