डीएवी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल झिंगुरदा में बुधवार को दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोट्स क्लेस्टर खो-खो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एनसीएल झिंगुरदा परियोजना के महाप्रबंधक एसके गोमास्ता और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (उत्खनन) बीपी सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम डीएवी झिंगुरदा ने डीएवी सीडब्लूएस जयंत को हराकर जीत हासिल की। बालिक वर्ग में भी मेजबान टीम ने डीएवी स्कूल खड़िया को हराया। मुख्य अतिथि एसके गोमास्ता और सुगंधा महिला समिति झिंगुरदा की अध्यक्ष नीरजा गोमास्ता ने विजेता-उपजेता टीम के साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा। प्रधानाचार्य डॉ. एके मिश्रा ने विद्यालयीय गतिविधि की जानकारी दी। संचालन शिक्षक आरपी पांडेय ने किया। शिक्षक अजय कुमार शुक्ल ने आभार ज्ञापित किया। उपमहाप्रबंधक कुमुद मिस्त्री स्टाफ अफसर एसके शाह, वित अधिकारी कंदवेजी, सुगंधा महिला समिति की उषा सिंह, सुधा मिस्त्री, विमला मल्लिक आदि मौजूद रहे।