सोनांचल में मंगलवार की रात धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाई गई। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित जैन भवन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आरती, पूजन कर अग्रेसन की जयंती मनाई। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सत्यपाल ने कहा कि अग्रोहा एक शक्तिशाली राज्य था। महाराज अग्रसेन ने समानता और भाईचार एवं पारंपरिक सहयोग का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा और एक नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिता एवं सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। रतन लाल गर्ग ने कहा कि भ्रूण हत्या बंद होना चाहिए, क्योंकि वर्तमान लड़कों से लड़कियां किसी भी मामले में कम नहीं है। हरीश अग्रवाल ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि समय-समय समाज द्वारा आयोजन होने से आपसी भाईचारे की भावना जागृत होती है। डा. वीरेंद्र सिंघला एवं हर्ष अग्रवाल ने समाज के लोगों से पीड़ितों की मदद करने का आह्वाहन किया किया। रामेश्वर जैन, परमेश्वर जैन, अशोक जैन, विकास मित्तल, विशाल मित्तल, पुनीत जैन, पवन जैन मौजूद रहे। संचालन विमल अग्रवाल ने किया।