फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, आनंद उत्सव में भक्त मग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सजाया गया और भगवान श्रीराम की दिव्य आरती उतारी गई। भरत मिलाप और राज्याभिषेक के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। मंडप परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने प्रभभु श्रीराम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। इसके बाद वहां उपस्थित समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक सहित अन्य सदस्यों ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती की।
विज्ञापन

व्यास सूर्यलाल मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस उत्तर कांड की चौपाई के साथ राज्याभिषेक के अद्भुत दृश्य का वर्णन किया। कहा कि भगवान श्रीराम के राज्य पर प्रतिष्ठित हो जाने पर तीनों लोक के लोग हर्षित हो गए। उनके सारे दुख जाते रहे। श्रीरामचंद्र जी के प्रताप से सबकी विषमता मिट गये। श्रीराम दरबार में भक्तों ने पुष्प वर्षा की, पटाखे जलाए गए और मुद्राएं लुटाई गई। भरत पीड़ा, भरत-हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद, श्रीराम जी का स्वागत आदि प्रसंगों का भी वर्णन किया गया। महायज्ञ का समापन हवन पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, महामंत्री सुशील पाठक, डॉ.कुसुमाकर श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, अयोध्या दुबे, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजीत रावत, धर्मवीर तिवारी, किशोर केडिया, शिशु त्रिपाठी, रविंद्र पाठक, मन्नू पांडे, सुधाकर पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें