फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रथ पर सवार होकर नगर घूमने निकले भगवान जगन्नाथ, खूब लगे जयकारे

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में रंगीला कांवर संघ की ओर से भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। सं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज रंगीला कांवर संघ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, शंखनाद और जयघोष के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। रथयात्रा का शुभारंभ गुरुद्वारा के समीप से हुआ। यात्रा सिविल लाइन रोड, रेलवे क्रॉसिंग, धर्मशाला, चंडी होटल, शीतला मंदिर चौक और बढ़ौली चौराहा होते हुए पुनः गुरुद्वारा के पास पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। रंगीला कांवर संघ के अध्यक्ष महेश कुमार सोनी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो समाज को एकता और सेवा का संदेश देता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनीष अग्रहरि, सभासद विनोद सोनी, संतोष कुमार सोनी, छोटक सोनी, डॉ. बांग्ला प्रसाद आदि मौजूद रहे।

रॉबर्ट्सगंज में रंगीला कांवर संघ की ओर से भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें