रॉबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में भजन संध्या में शामिल मैहर शक्तिपीठ धाम के भक्त। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामजानकी मंदिर में बृहस्पतिवार को मैहर शक्तिपीठ धाम के प्रधान पुजारी रहे दिवंगत देवी प्रसाद की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मैहर शक्तिपीठ धाम के भक्तों ने दिवंगत देवी प्रसाद की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती-पूजन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायक सूरज गुप्ता, जीतू एवं अन्य कलाकारों ने देवी-देवताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कमलेश चौबे, आशुतोष मिश्रा, डॉ. अनिल, विनय गोयल, संजय, प्रभात सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।