फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया मानदेय का भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत तैनात स्वच्छताग्राहियों ने आवाज बुलंद की। इसके बाद मांगों के संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों में मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय मौर्या ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छताग्राहियों को निश्चित मानदेय व पूर्व में किए गए कार्य का भुगतान दिलाया जाए। कहा कि डीएम सभी ब्लॉकों को दिशा निर्देश जारी करें कि स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय से स्वच्छताग्रहियों के संबंध में जो जीओ जारी किया गया है उस पर अमल करें। वक्ताओं ने कहा कि जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोषाध्यक्ष हिफाजत अली, अशोक कुमार, रियाज अली, राजू, सुनील कुमार आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें