फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंदिराें में एलईडी स्क्रीन पर होगा सीधा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अनपरा नगर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर के सभी मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया है। भजन-कीर्तन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

विहिप के अनपरा के नगर प्रमुख पवन सिंह ने बताया कि नगर के आदर्शनगर के शिव मंदिर एवं कहुआनाला के दुर्गा मंदिर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ सभी मंदिरों में जागरण, कीर्तन और भंडारे होगा। शाम को डिबुलगंज के पांच मंदिरों से एक साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। रेणुसागर नगर के बौद्धिक प्रमुख ब्रह्मेश्वर पाठक ने बताया कि कोहरौल के शिव मंदिर, बीना के रामजानकी मंदिर और रेहटा के शिव मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। अन्य मंदिरों पर भजन-कीर्तन के साथ भंडारे की व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र को केसरिया और जय श्रीराम और हनुमान जी के पताकों से सजाया गया है। नगर के बिछड़ी स्थित बड़े हनुमान मंदिर तीन दिनों से मारूति महायज्ञ के साथ अखंड सुंदरकांड और रामायण का पाठ चल रहा है। 22 को मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें