सोनभद्र/शक्तिनगर/घोरावल। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार को पूरा जनपद राममय हो गया। गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए भक्तों ने प्रभु श्रीराम का जयघोष किया। भक्ति गीतों पर युवा जमकर थिरके। लोगों से 22 जनवरी को घर पर दीप जलाकर उत्सव मनाने और नजदीकी मंदिरों में पहुंच भजन-कीर्तन में शामिल होने की अपील की गई।
श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की ओर से श्रीराम दरबार की शोभायात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से आरंभ हुई। शीतला मंदिर, मेन चौक, बढ़ौली चौक होते हुए वापस रामजानकी मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सूरज गुप्ता के भजनों पर भक्त थिरकते रहे। यात्रा में समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, बृजेश, महेश, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, प्रवीण, पंकज कनोडिया, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, मनोज जालान, रवींद्र केशरी आदि शामिल रहे।
घोरावल में बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। गल्ला मंडी गेट से शुरू शोभायात्रा नगर के सभी मार्गों से भ्रमण किया। राम जानकी मंदिर पर आरती और हनुमान चालीसा पाठ के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग संयोजक बजरंग दल राजीव कुमार, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष पटेल, बाबूलाल शर्मा, प्रचारक आयुष, जयप्रकाश सेठ, रमेश शर्मा, अंबरीश सिंह, राम आसरे पटेल आदि रहे। उधर, शक्तिनगर के खड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। विद्यालय के सह प्रबंधक शनि शरण, प्रधानाचार्य राजीव कुमार एवं मां ज्वालामुखी मंदिर के प्रधान पुजारी त्रिलोकी प्रसाद मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा खड़िया ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए बाजार व रहवासी क्षेत्र तक गई। शोभा यात्रा में विद्यालय के बच्चे प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं पवन पुत्र हनुमान के रूप को धारण किए हुए थे।
दुद्धी
नगर के शिवाजी मराठा तालाब पर श्रीराम जानकी की स्थापना को लेकर चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली इस शोभायात्रा में यजमान गणेश जौहरी के अलावा राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, कल्याण मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद आढ़ती, भोलानाथ आढ़ती, राकेश श्रीवास्तव, अरुणोदय जौहरी, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, भाजपा मंडल दुद्धी अध्यक्ष सुमित सोनी, मनीष जायसवाल, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।
निकाली गई श्रीराम ज्योति यात्रा दीपक जलाकर यात्रा में शामिल हुए लोग
ओबरा। पूजित अक्षत वितरण समिति ने नगर में श्रीराम ज्योति यात्रा निकाली। नगर के स्वयंसेवक और श्रद्धालु अपने हाथों में दीपक से सजी थाली रखकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा चड्ढा मार्केट के समीप स्थित मां गायत्री मंदिर से निकालकर आर्य समाज चौराहे होते हुए कॉन्वेंट तिराहा से हनुमान मंदिर पर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व नगर संघ चालक विमल जेसी ने किया। इस मौके पर जिला सह संघचालक प्रमोद, सह जिला कार्यवाह रवींद्र, नगर कार्यवाह मृदुल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, धुरंधर शर्मा, बृजेश पांडे, व्यवस्था प्रमुख राजन तिवारी, राम निवास तोमर, सुशील कुशवाहा आदि शामिल रहे।
नगर पंचायत ने कराया सुंदरकांड पाठ
चोपन। नगर के गौरव नगर स्थित श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर पर रविवार को नगर पंचायत की ओर से सुंदरकांड पाठ कराया गया। इस दौरान चेयरमैन उस्मान अली और अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय मौजूद रहीं। पाठ के बाद महाआरती की गई। वहीं, भजनों की धुनों पर महिलाओं ने नाच-गाकर रामलला का स्वागत किया। इस अवसर पर अश्वनी सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, रतन द्विवेदी, सभासद सलीम कुरैशी, दिव्य विकास सिंह, अनिल जायसवाल, नरेंद्र यादव, अनिकेत रावत, राधारमण पांडेय आदि रहे।