फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर कर नहीं निडर होकर करें जीवन-यापन, एसपी

विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के नक्सल गांव नकतवार, नैकाहा में जरुरत मंदो को इमदाद बांटते एसपी आशीष श्रीवास्त? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन। नक्सल प्रभावित नकतवार और नैकहा जंगल में शनिवार को सीआरपीएफ, पीएसी और कई थानों की फोर्स संग एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सघन कांबिंग की। इस दौरान एसपी ने रहवासियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। कहा कि डर कर नहीं निडर होकर जीवन-यापन करें। पुलिस आप लोगों की सुरक्षा में 24 घंटे तत्पर है। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत प्राथमिक विद्यालय नैकहा परिसर में एसपी ने जरूरत मंदों को सोलर लैंप आदि सामग्रियों का वितरण किया।
विज्ञापन

झारखंड बार्डर पर स्थित नक्सल गांव नकतवार, नैकाहा के बीहडों मे सीआरपीएफ, पीएसी जवानों के साथ सघन काम्बिंग करते हुए एसपी ग्रामीणों से रूबरू हुए।काम्बिंग के बाद प्राथमिक विद्यालय नैकाहा के प्रांगण में आयोजित जन चौपाल में एसपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत 50 लोगों को सोलर लैम्प, 50 दवा झिडकने की मशीन, 500 महिलाओं मे सेनेटरी पैड समेत अन्य सामानों को वितरित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग निर्भीक व भयमुक्त होकर स्वतंत्र रूप से जीवन यापन करें। किसी भी प्रकार कि समस्या या संदिग्ध व्यक्ति यदि दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सुचना दें ,पुलिस आपकी सेवा करने के लिए तत्पर है। इसके अलावा कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस बनाये रखने का अपील किया। कांबिंग में सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा, कोन एसओ अरविंद यादव, चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी, विण्ढमगंज बृजमोहन सरोज, हाथीनाला एसओ रमेश राम बुद्वसैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें