फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में पेड़ से लटकता 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव शनिवार को बरामद हुआ। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। शव में कीड़े पड़ गए हैं। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

घटनास्थल के करीब ही मिर्जापुर और सोनभद्र की जंगल में सीमा है। घटनास्थल से करीब 300 मीटर निचले हिस्से में बैजू बाबा की तपोस्थली है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अलावा पिकनिक मनाने वालों की आमद होती रहती है। तीन-चार दिन से वहां शव पेड़ पर लटकता रहा और किसी को खबर नहीं लगी। शनिवार को किसी ने सुकृत चौकी पुलिस को पेड़ से शव लटकने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल राय ने सीमा निर्धारण नहीं होने के कारण अहरौरा पुलिस को सूचना दी। तकरीबन पांच घंटे तक चले सीमा विवाद के बाद लेखपाल के पहुंचने पर घटनास्थल सोनभद्र जिले की सुकृत चौकी क्षेत्र का होना बताया। उसके बाद सुकृत पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक मृतक के जेब में तलाशी लेने पर कोई कागजात नहीं मिला। मौके पर एक बैग पड़ा था, इसमें कुछ कपड़े थे। मृतक ने नीले रंग की जींस पहन रखा था। जबकि फंदा लगाने में एक गमछा और दुपट्टे का प्रयोग किया गया था। पुलिस मृतक के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें