फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का किया सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सुबह डीएवी विद्यालय में सीधा प्रसारण किया गया। इस विद्यालय के कक्षा नवीं के छात्र अभिनव कुमार पुत्र रोहित कुमार ने इसमें प्रतिभाग किया। विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज में बच्चों को इस कार्यक्रम को स्मार्ट बोर्ड पर दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी। यहां विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया, निरंजन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोपन: सोमवार को नगर के केंद्रीय विद्यालय में प्रोजेक्टर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा 2020 का सीधा प्रसारण हुआ। इसमें परीक्षा को लेकर छात्रों में व्याप्त तनाव को दूर करने के उद्देश्य परीक्षा पर चर्चा 2020 के दौरान छात्रों शिक्षकों अभिभावकों को मोदी ने टिप्स दिया। चुनिंदा छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। उनसे बातचीत भी की ताकि उनके तनाव को कम किया जा सके। प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखकर छात्र-छात्राओं शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य बी. प्रसाद, जे. चौहान, पूजा, रविंद्र नाथ, आदित्य प्रकाश, शीला श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें