फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों ने श्रम समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित मिनिस्ट्रीयल क्लब में जिला के सभी ट्रेड यूनियन ने एटक जिलाध्यक्ष लल्लन राय की अध्यक्षता में बैठक कर श्रम समस्याओं पर चर्चा की। सीटू के जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह ने जनपद में मजदूरों पर हो रहे शोषण, श्रम कानूनों के उल्लंघन पर जानकारी दी। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के जिलामंत्री सुरेंद्र पाल ने अनपरा में बायोमैट्रिक हाजिरी शुरु कराये जाने की मांग की। बीएमएस के जिलाध्यक्ष बीडी विश्वकर्मा ने मजदूरों को न्याय दिलाने हेतु अपर श्रमायुक्त पिपरी के यहां 12 फरवरी को धरना- प्रदर्शन का आह्वान किया। इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने डाला में मजदूरों के शोषण को अवगत कराते हुए आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक में अजय सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, कुलदीप पाल, अशोक दुबे, पन्नालाल, विवेक सिंह, उत्तम मिश्रा, शैलेन्द्र चौबे, जयराम गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें