फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लिकेज से लगी आग, महिला की मौत

विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र के बेलाटाड़ में गैस सिलेंडर फटने से चमेली की मौत- (फ़ाइल फोटो ) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शाहगंज । कस्बे के बेलाटाड़ बरसोत मार्ग पर बूहस्पतिवार को रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। आग की चपेट में आने से चमेली (25) पत्नी कमलेश जायसवाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

चमेली जिउतिया पर्व का प्रसाद बना रही थीं। उसने जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई पहले से कमरे में भरी गैस में आग लग गई और वह गृहस्थी के सामान सहित जल गई। पत्नी की चीख पुकार सुनकर बाहर दरवाजे पर बैठे कमलेश ने अंदर जाकर बालू फेंक कर आग को बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और विवाहिता शत प्रतिशत झुलस चुकी थी। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक चमेली की शादी तीन साल पहले हुई थी। शाहगंज चौकी इंचार्ज आशीष सिंह के मुताबिक परिजनों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा दिया, लेकिन चमेली को बचाया नहीं जा सका। घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, एसओ देवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें