फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छंटनी से नाराज लाइनमैन पोल पर चढ़ा, कहा- आकर देख लें, पोल पर चढ़ सकता हूं या नहीं; जानें पूरा मामला

Thu, 11 Dec 2025 10:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक लाइनमैन ने अधिकारियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। छंटनी से नाराज होकर वह पोल पर चढ़ गया और कहने लगा कि अधिकारी आकर देख लें कि मैं ऊपर चढ़ सकता हूं या नहीं।
विज्ञापन
छंटनी से नाराज लाइनमैन पोल पर चढ़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत उपकेंद्र सलखन में संविदा पर तैनात पांच कर्मचारियों की छंटनी का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। नाराज लाइनमैन उपकेंद्र के सामने ही लगे 11 हजार लाइन के पोल पर चढ़ गया। उसका कहना था कि पोल पर न चढ़ पाने की स्थिति का हवाला देकर उन्हें हटाया जा रहा है। अब आकर निगम के अफसर खुद सच्चाई देख लें।

विज्ञापन


उसकी हरकत से बिजली निगम कर्मी सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत की। करीब आधे घंटे बाद उसे नीचे उतारा जा सका। सलखन फॉसिल्स पार्क मार्ग पर स्थापित उपकेंद्र से जुड़े संविदा लाइनमैन सुरेंद्र कुमार (35) का कहना था कि उसके साथ प्रदीप, रुप कुमार, रोहित, छविंदर को जेई ने यह कहकर निकाल दिया कि वह विद्युत पोल पर नहीं चढ़ सकते। 

कई वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक से इस तरह हटाया जाना उचित नहीं है। साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर उन्हें हटाया जा रहा है जबकि वह पोल पर चढ़ने में सक्षम हैं और लगातार काम भी कर रहे हैं। बिजली निगम के अफसर आकर खुद सच्चाई जांच लें। संविदा लाइनमैन के पोल पर चढ़ने से निगम कर्मचारी सकते में आ गए। 
विज्ञापन


सूचना पर चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीओ रॉबर्ट्सगंज धर्मेंद्र सिंह से फोन पर बात की। एसडीओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों को रॉबर्ट्सगंज उप खंड कार्यालय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा। आश्वस्त किया कि काम करने वाले किसी व्यक्ति को हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें