फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाद-बीज की दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने सोमवार को करमा क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानदार स्टाॅक रजिस्टर नहीं दिखा सके, जिस पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने पहले किसान खाद बीज भंडार खैराही का निरीक्षण किया। वहां दुकानदार सुभाष चंद्र मौर्य ने अवशेष स्टाॅक नहीं दिखाया गया, जिस पर दुकान निलंबित कर दिया। कुशवाहा खाद बीज भंडार बगिया मोड़ खैराही के निरीक्षण में भी दुकानदार ने स्टाॅक रजिस्टर नहीं दिखाया और न ही पाॅस मशीन का डाटा दिखाया। केवल बताया गया कि 40 बोरी का स्टॉक है।
डीडी ने इस दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान सम्राट बीज भंडार खैराही और मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज ऐलाही बंद पाया गया। इसी तरह से करकी, करकी माइनर, पापी और केकराही में संचालित कुल नौ खाद बीज की दुकानों का उन्होंने निरीक्षण किया, इन दुकानों पर सब सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें