फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पटरी पार कर रहा था युवक, ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से गई जान

विज्ञापन
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोडवा के मृतक-प्रदीप पासवान(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के धरतीडोलवा ग्राम पंचायत निवासी प्रदीप पासवान (35) की सोमवार सुबह विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से रेणुकूट जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। प्रदीप सुबह घर से रेणुकूट मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते वक्त नगर उंटारी (झारखंड) की ओर से आ रहे रेल इंजन से टकरा गया।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवान बृजेश गौतम, कपिल देव और पंकज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप की जेब से विंढमगंज से रेणुकूट का टिकट भी मिला। प्रदीप के परिवार में पत्नी रिंकी देवी और पांच बच्चे छाया (16), सिया (14), अंशिका (12), शौर्य (10) और एक वर्षीय बेटी हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि स्टेशन पर अंडरपास या ओवरब्रिज न होने से आए दिन ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ती है। थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने बताया कि घटना रेल लाइन पर हुई है। आरपीएफ की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें