फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमूना फेल होने पर तीन बीज विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता विहीन बीजों का भंडार कर विक्रय किए जाने के आरोप में तीन बीज व्यवसायियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कृषि विभाग की तरफ से बीज परीक्षण प्रयोगशाला में बीज का नमूना फेल होने की पुष्टि पर हुई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. हरिकृष्ण मिश्र ने बताया कि कृषकों में गुणवत्ताविहीन फसलों का बीज बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत को ध्यान में रखते हुए बीज विक्रय केन्द्रों पर आकस्मिक छापे की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान बीजों की गुणवत्ता के परीक्षण के लिये बीज विक्रय प्रतिष्ठानों से बीजो के नमूने लिए गए। उन्हें बीज परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया। कुल 21 नमूनों में से तीन नमूने फेल पाये गये। बताया कि जिन बीज विक्रय दुकान के नमूने फेल हुए है उनमें मेसर्स न्यू पटेल बीज भंडार मराची रोड शाहगंज घोरावल प्रो.धीरेन्द्र, दूसरा मेसर्स एग्री जंक्शन वन स्टॉप शाप मुडिलाडीह घोरावल प्रो0 ओमप्रकाश और मेसर्स चन्द्रमणी खाद भंडार शाहगंज घोरावल प्रो चन्द्रमणी शामिल हैं। बताया कि तीनों बीज विक्रेताओं को निर्गत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यदि यह पता चलता है कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी यह बीज बेच रहे हैं तो इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें