फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान के लिए प्रबंध निदेशक को लिखा पत्र, 26 मार्च से संविदाकार बंद करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नवंबर-2019 महीने से पीआरबी और अक्टूबर माह 2020 से पीआरए का भुगतान न होने से थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने बताया है कि कई बार लिखित और मौखिक रूप से लंबित बिलों का भुगतान न होने के कारण संविदाकार परेशान हैं।
विज्ञापन

निगम प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए भुगतान अवश्य किया जाएगा। दीन दयाल केशरी, सीपी राय, केके तिवारी, आदित्य विश्वकर्मा, सुनील कुमार सिंह, आलोक राय एवं सुदामा सिंह आदि संविदाकारों ने मांग करते हुए कहा है कि तत्काल भुगतान कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में मजबूर होकर सभी संविदाकार अपने अधीनस्थ कार्यरत श्रमिकों के साथ ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर 24 एवं 25 मार्च को धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने की दशा में 26 मार्च से सभी कार्य बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें