नई दिल्ली से आए एनटीपीसी के निदेशक प्रचालन केके शर्मा ने गुरुवार को सिंगरौली विद्युत गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट संख्या छह और सात के कंट्रोल रूम का अवलोकन कर विद्युत उत्पादन की जानकारी ली और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि हर कोई अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से निवर्हन करें तो समस्या काफी हद तक कम होगी।
क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर सप्तर्षि रॉय, सिंगरौली परियोजना के कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चैधरी एवं अन्य परियोजना अधिकारियों के साथ दोपहर में बैठक कर बिजली उत्पादन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। कहा कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एनटीपीसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आगे चलकर और ऊंचाइयां छूनी है। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के साथ प्रशासनिक भवन के सामने पौधरोपण किया और परियोजना अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया। इससे पूर्व विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक एवं अन्य अधिकारियों ने एनटीपीसी के निदेशक प्रचालन का हेलीपैड पर स्वागत किया और उन्हें परियोजना में विद्युत उत्पादन एवं अन्य कामकाज के बारे में जानकारी दी। महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।