फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर फूटा गुस्सा

Thu, 27 Aug 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में कूड़े का निस्तारण न होने से दुर्गंध फैल रही है। विभिन्न वार्डों में कई-कई दिनों से कूड़ा पड़ा है, जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी हैं। वार्ड नंबर 22 दरोगाजी की गली क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को मोहल्ले में प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पालिका के सफाई कर्मी महज मुख्य सड़कों पर पड़े कूड़े ही उठाते हैं और गलियों में रखे गए कूड़े जस के तस पड़े रहते हैं। इससे बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से मोहल्ले में कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। कूड़ों का निस्तारण न होने से दुर्गंध फैल रही है, इससे आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो जा रहा है। सफाईकर्मी सड़कों पर रखे कूड़ों को उठा कर कोरम अदायगी  करते हैं। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ से की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्याएं जस की तस है। कहा कि घरों के आसपास कूड़ों के न उठने बरसात के दिनों में संक्रामक  बीमारी की संभावना प्रबल हो गई है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में  मिठाई लाल सोनी, सुशील पाठक, बच्चा, राजू, शिव प्रसाद, जग नारायण जायसवाल, अब्दुल अजीज, ओमेश सोनी, मो  इमरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें