फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्चे आए कम, रजिस्टर में अधिक दिखाकर निकाल लिया कन्वर्जन कास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड ने शुक्रवार को रासपहरी ग्राम पंचायत के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कई अनियमितता मिली। संबंधितों को फटकार लगाते हुए बीईओ को कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

दुद्धी विधायक बीईओ विश्वजीत के साथ अनियमिताओं के बाबत सूचना पाकर निरीक्षण किया। वह सबसे पहले ऊचीकृत प्राथमिक विद्यालय डकबदला पहुंचे। यहां निरीक्षण में उन्होंने माह की उपस्थिति रजिस्टर में 1 से 8 तक कुल 2873 छात्र-छात्रा उपस्थित हुए। मध्याह्न भोजन कन्वर्जन कास्ट में 3174 छात्र-छात्रा की उपस्थिति अंकित पाई गई। जिसका अंतर 301 छात्र का मिला। इसी तरह अक्तूबर में भी 2364 छात्र उपस्थित रहे, जबकि मध्याह्न भोजन कन्वर्जन कास्ट में 2516 छात्र अंकित पाए गए। इसका अंतर 152 छात्रों का मिला। ऐसे में बगैर जिम्मेदार व्यक्ति के पूर्व प्रधान के नाम से मध्याह्न भोजन कन्वर्जन कास्ट का भुगतान कई बार किया गया है।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रासपहरी का भी निरीक्षण विधायक और बीईओ ने संयुक्त रूप से किया। सितंबर माह में विद्यालय में 1 से 5 तक कुल 3246 छात्र रहे, जबकि कन्वर्जन कास्ट के नाम पर 3243 छात्र रहे। इसमें मानक के विपरीत तीन छात्र संख्या का अंतर पाया गया। अक्तूबर माह में भी इसी तरह 60 छात्रों का कन्वर्जन कास्ट का पैसा अधिक निकल गया। कन्वर्जन कास्ट के भुगतान के लिए लगातार गैर पंजीकृत व्यक्ति के नाम से चेक काटा गया। यही नहीं कई बार भुगतान किया गया है। विधायक ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए बीईओ को दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान शशिरंजन सिंह, मुजीब खान, निकिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें