फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसे तेंदुए ने युवक पर किया हमला, कमरे में किया बंद

Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरना गांव में शुक्रवार की सुबह छह बजे तेंदुआ के आने से लोगों मेें दहशत फैल गई। उसने शौच के लिए जा रहे एक युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया और एक घर में घुस गया, जहां ग्रामीणों ने उसे बंद कर दिया है।  पुलिस व वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। तेंदुआ को पकड़ने के लिए कानपुर से गन के साथ विशेषज्ञों की टीम एवं मिर्जापुर से पिंजरा मंगाया गया है।
विज्ञापन



पुरना गांव का सलाउद्दीन (32) सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान खेत में किसी जानवर की हलचल दिखी। उसने कुत्ता समझ उस पर पत्थर फेंका तो तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। सलाउद्दीन को जख्मी करने के बाद तेंदुआ राजेश पुत्र बिहारी के घर में जा घुसा।


उस वक्त बिहारी की बेटी सविता (13) घर में नाश्ता बना रही थी। पहले तो उसने उसे बिल्ली समझा लेकिन जैसे ही वह सामने आया वह चीखते हुए बाहर की ओर भागी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उसकी चीख सुनकर तेंदुआ उसी घर के दूसरे कच्चे कमरे में चला गया। वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायल सलाउद्दीन को जिला अस्पताल ले गए। पुलिस की सूचना पर रेंजर एसएन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि वन विभाग की टीम के पास उसे पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं था। टीम को खाली हाथ आया देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस व वन विभाग की टीम मूकदर्शक बनी हुई है। जानवरों को पकड़ने के लिए विभाग के पास पिंजरा तक पास नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें