फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले माह मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत होने पर सरकारी कार्य मेें व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में सोमवार को सदर तहसील में तैनात लेखपाल विकास यादव को निलंबित कर दिया गया। मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीएम एस. राजलिंगम ने एसडीएम यमुनाधर चौहान को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की मानें तो मिर्जापुर के एसपी ने डीएम को रिपोर्ट भेज कर अवगत कराया है कि छह जनवरी 2020 को मड़िहान थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में राम चंद्रिका यादव की मृत्यु के संबंध में पंचायतनाम समेत अन्य कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के रिश्तेदार और ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस शव पीएम के लिए ले जाने लगी तो मृतक के रिश्तेदार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा निवासी विकास यादव जो राबर्ट्सगंज तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत है वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लेखपाल और कुछ लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। मड़िहान एसडीएम ने घटनास्थल पर जाकर विकास को समझा-बुझाकर शांत कराया तब शव ले जाने दिया। विकास का यह कार्य सरकारी कर्मचारी रहते हुए भी कार्य सरकार में बाधा डालना नियम विरुद्ध है। उपजिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने कहा कि लेखपाल विकास यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें